एशियन गेम्स 2026 के लिए गौतम गंभीर नहीं, ये दिग्गज होगा टीम इंडिया का हेड कोच; हो गया ऐलान
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Asian Games 2026 में टीम इंडिया का हेड कोच कौन होगा? इसकी जानकारी सामने आ गई है। हैरानी की बात यह है कि इस एशियाई टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में इंडियन मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर नहीं होंगे। एशियाड के लिए टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज और इस समय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण को जापान भेजने का फैसला किया है। आधिकारिक रूप से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर हैं, लेकिन वह जापान नहीं जाएंगे। दरअसल, खेल मंत्रालय ने एशियन गेम्स के लिए एथलीट्स और सपोर्ट स्टाफ की लिस्ट फाइनल कर दी है कि कौन-कौन आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेगा। 750 से ज्यादा सदस्यों का दल जापान इन खेलों के लिए जाएगा, जिसमें सपोर्ट स्टाफ में क्रिकेट के खेल में वीवीएस लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.