मेरठ, अक्टूबर 2 -- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय एथलीट और एशियन गेम्स की पदक विजेता मेरठ की बिटिया पारुल चौधरी का ढोल-नगाड़ों और जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित टोल पर पहुंचते ही खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने मेरठ की बेटी को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। काशी टोल से लेकर कंकरखेड़ा तक पूरे मार्ग पर जगह-जगह शहरवासियों ने अभिनंदन किया। ​पुलिस प्रशासन और महिला कर्मियों में दिखा उत्साह यह भी पढ़ें- Saharanpur News: एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के बीच प्राची का स्वागत, अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्डस्वागत समारोह की व्यवस्था ​इस भव्य स्वागत समारोह के दौरान कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ प्रशासनिक उत्साह भी देखने क...