नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को आज यानी सोमवार 28 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट कंप्टीशन का क्वार्टर फाइनल मैच खेलना था। हालांकि, ये मैच खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा, लेकिन इसी के साथ इस बात की पुष्टि हो गई कि भारतीय टीम मेडल मैच जरूर खेलेगी। भारतीय टीम ने बिना मैदान पर उतरे ही एशियन गेम्स के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। इससे यह कन्फर्म हो गया है कि भारत अब ब्रॉन्ज मेडल मैच या गोल्ड मेडल मैच कन्फर्म खेलेगा। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर होने के कारण अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। भारत का सामना नेपाल या श्रीलंका से सेमीफाइनल में होगा, क्योंकि इन दोनों टीमो...