मेरठ, मार्च 6 -- रिमाउंट वेटनरी कोर (आरवीसी) सेंटर एंड कॉलेज में आयोजित 'एशियाई गेम्स क्वालीफाई घुड़सवारी प्रतियोगिता' के दूसरे ट्रायल का गुरुवार को शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन शो जंपिंग स्पर्धाओं में राकेश कुमार और राज कुमार ने अपने बेहतरीन कौशल के दम पर बाजी मारी। प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेना के एडिशनल क्वार्टर मास्टर जनरल(क्यूएमजी) मेजर जनरल विक्रम शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आरवीसी के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदेवार, 9-डिव के जीओसी मेजर जनरल प्रणव डंगवाल आदि मौजूद रहे। एशियन गेम्स के लिए आरवीसी में दूसरा ट्रायल तीन दिनों से चल रहा था। गुरुवार को शो जंपिंग(शार्ट) और शो जंपिंग(लांग) के साथ समापन हुआ। शो जंपिंग(शार्ट) के इस श्रेणी में राकेश कुमार ने अपने घोड़े पृथ्वी के साथ शानदार समन्वय दिखाते ह...