नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Sri Lanka squad for Asian Games 2026: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के लिए पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंकाई टीम की कमान सहन अराचिगे के हाथों में है। 15 सदस्यीय टीम में अनुभव और प्रतिभा दोनों का ध्यान रखा गया है और नए-पुराने सभी तरह के खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का टूर्नामेंट समाप्त हो चुका है, जिसमें भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। पुरुष क्रिकेट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी, जो 3 अक्टूबर तक चलेगी। 24 सितंबर को ही श्रीलंका की पुरुष क्रिकटे टीम जापान के लिए रवाना होगी। एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के सभी मुकाबले आइची प्रीफेक्चर के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। एशियन गेम्स के लिए श्रीलंका द्वारा चुनी गई टी...