एशियन गेम्स कबड्डी में अर्जुन ने दिलाई भारत को जीत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- छपार। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में बसेड़ा गांव के लाल अर्जुन देशवाल ने अहम भूमिका निभाई। शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में अर्जुन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने जीत हासिल की। अर्जुन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके गृह गांव बसेड़ा में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। अर्जुन के पिता चरण सिंह देशवाल ने बताया कि सात जुलाई 1999 को जन्मे अर्जुन ने 6 साल की उम्र में ही गांव के मैदान से कबड्डी की शुरुआत की थी। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर वे भारतीय सेना में शामिल हुए और प्रो-कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेलते हुए बेस्ट खिलाड़ी बने। यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: मुक्केबाजी में भारत का एक और पदक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.