मेरठ, सितम्बर 28 -- एशियन गेम्स में पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन मेरठ के शपथ भारद्वाज ने पदक की उम्मीदों को फिर से हवा दे दी। पहले दिन अपेक्षाकृत पीछे रहने वाले शपथ ने दूसरे दिन एक भी निशाना नहीं चूका और 50 में से 50 टारगेट हिट कर परफेक्ट स्कोर हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह कुल 95/100 अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।शपथ पांचवें स्थान तक पहुंचने के बाद पदक की दौड़ में मजबूती से दिखाई दे रहे हैं। ट्रैप जैसी स्पर्धा में एक छोटी सी चूक भी खिलाड़ियों की रैंकिंग पर बड़ा असर डालती है। यह भी पढ़ें- खेल : एक गलत निशाने से ईशा के हाथ से फिसला सोना शपथ की कोशिश पांचवीं पोजीशन को और मजबूत कर फाइनल में जगह बनाने की होगी। वहीं, अहवर रिजवी ने दूसरे दिन पहले की तुलना में बेहतर निशानेबाजी की। उन्होंने 46 अंक जुटाए, लेकिन पहल...