बागपत, सितम्बर 29 -- बागपत। एशियन गेम्स 2026 में हैमर थ्रो में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं बागपत की दो बेटियां तान्या चौधरी और अनुष्का यादव पदक जीतने से चूक गईं। दोनों ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास किया, लेकिन पदक की दौड़ में जगह नहीं बना सकीं। बागपत की गांधी गांव की तान्या चौधरी ने 65.35 मीटर का थ्रो कर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि बालैनी की अनुष्का यादव ने 64.56 मीटर के प्रदर्शन के साथ पांचवां स्थान पाया। बागपत के खेल प्रेमियों में दोनों के शानदार प्रदर्शन से खुशी है, लेकिन पदक न मिलने से निराशा भी है। आइची-नागोया, जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में बागपत की दोनों बेटियों का भारतीय दल में शामिल होना जिले के लिए गौरव की बात रही। हैमर थ्रो में दोनों ने देश का प्रतिनिधित्व कर प्रतियोगिता में पूरा दमखम लगाया। मंगलवार को दोनों क...