मेरठ, जनवरी 4 -- 2026 एशियाई खेलों का आयोजन जापान में होगा। प्रतियोगिता को लेकर एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड जारी कर दिया गया है। महिला-पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ियों के लिए सूची जारी कर दी गई है। क्वालिफाइंग गेम्स में खिलाड़ियों को उस स्टैंडर्ड को पार कर क्वालिफाई करना होगा। फेडरेशन की ओर से जारी मानकों में 100 मीटर दौड़ पुरुष के लिए 10.16 सेकेंड, महिला के लिए 11.54 सेंकेड निर्धारित किए हैं। 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज, लॉंग जंप, हाईजंप, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, हेमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले के क्वालिफाइंग मानक जारी कर दिए हैं। मेरठ की बात करें तो यहां से 3000 मीटर स्टीपल चेज में पारुल चौधरी, पैदल चाल में प्रियंका गोस...