देहरादून, अगस्त 21 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर स्थित हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 17 से 20 अगस्त तक हुई एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को सराहा है। यह भी पढ़ें- पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदकप्रतियोगिता का विवरण शुक्रवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में एसोसिएशन अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने बताया कि साउथ एशिया के सबसे बड़े आइस स्केटिंग रिंक में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में भारत की टीम से खेलते हुए उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 14 देशों के 270 खिलाड़ियों के ब...