बागेश्वर, जुलाई 10 -- देवेंद पांडे, बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कृषि, उद्यान एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित योजनाओं और उत्पादन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उद्यान विभाग को एवोकाडो व लिलियम जैसी उच्च मूल्य की फसलों को बढ़ावा देने तथा जिले में कोल्ड स्टोरेज के लिए शीघ्र उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के लिए नियमित एक्सपोजर विजिट आयोजित कर आधुनिक खेती और नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही उद्यान विभाग को आलू बीज उत्पादन, ब्लैक राइस और रेड राइस की खेती को बढ़ावा देने तथा गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन करने वाले प्रगतिशील किसानों की पहचान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को फार्म रजिस्ट्री का ...