लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिए खेली जा रही रोहित चतुवेर्दी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सीएएल ड्रैगन्स, सीएएल वोल्ट्स और एवेंजर्स की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। एसएमआरएस ग्राउंड पर खेले गये मैच में सीएएल एवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी की। 25 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 292 बनाए। कप्तान अर्जुन सिंह ने 11 5 रनों की शानदार पारी खेली। उद्धव बाजपेयी ने 84 रनों का योगदान किया। जवाब में सीएएल फाल्कन्स की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 257 रन ही बना सकी। मूसा रहमान ने नाबाद 75 और अग्रिम कुमार ने 51 रन बनाए। एवेंजर्स ने यह मैच 35 रनों से जीता।स्पोर्ट्स गैलेक्सी सी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल वॉरियर्स ने 18.2 ओवरों में 108 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। अ...