बरेली, जुलाई 15 -- एबीवीपी बरेली महानगर का दो चरणों में चलने वाला वार्षिक सदस्यता अभियान बुधवार 15 जुलाई से शुरू होगा। इस वर्ष परिषद ने बरेली महानगर में 40 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। महानगर सदस्यता प्रमुख कुनाल मिश्रा ने बताया कि अभियान का पहला चरण 15 जुलाई से शुरू होगा, जिसके तहत सभी इंटर कॉलेजों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण 12 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सभी डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग सेंटर शामिल होंगे। अभियान के तहत कार्यकर्ता कुल 103 इंटर कॉलेज, 18 डिग्री कॉलेज और चार विश्वविद्यालयों के परिसर में पहुंचेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि गत वर्ष (2025-26) में परिषद ने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करते हुए 35000 सदस्य बनाए थे, जिसमें 20264 छात्र, 14616 छात्राएं और 120 शिक्षक शामिल थे। वार्ता में प...