रुद्रपुर, मई 23 -- खटीमा, संवाददाता। आईटीबीपी की महिला पर्वतारोही टीम दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर लौट आई है। अभियान में खटीमा निवासी मदन लाल की पुत्री तिला सेन भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपनी सफलता से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। आईटीबीपी की पहली सर्व महिला एवरेस्ट अभियान टीम ने कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार करते हुए 8,848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराया। 19 अप्रैल को नई दिल्ली से शुरू हुए इस मिशन में कुल 14 सदस्य शामिल थे, जिनमें 11 महिला पर्वतारोही थीं। टीम ने नेपाल के कठिन साउथ कोल रूट से चढ़ाई करते हुए साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- एवरेस्ट फतह कर लौटी आईटीबीपी की महिला टीम 21 मई को सुबह 6:52 बजे टीम के पहले दल ने एवरेस्ट शिखर पर पहुंचकर तिरंगा लहराय...