लोहरदगा, मई 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के मन्हों स्थित एवरग्रीन चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल परिसर का वार्षिक उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक डा रामेश्वर उरांव उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन एवं शैक्षणिक माहौल की सराहना करते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल लतीफ अंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार...