जमशेदपुर, जून 5 -- जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एल.बी.एस.एम. कॉलेज, जमशेदपुर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर निर्माण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में लगभग 30 पुष्पीय एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष एवं पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।इस यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस प...