जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- करनडीह स्थित एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीसी पीएनडीटी अधिनियम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सदर अस्पताल जमशेदपुर की ओर से महाविद्यालय के आई क्यू ए सी,एन सी सी एवं एन एस एस के सहयोग से संपादित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ कमलेश कुमार प्रसाद ने कहा कि पीसी पीएनडीटी अधिनियम हेतु जागरूकता जरूरी है। भ्रूण हत्या निषेध है। इस अपराध के लिए कठोर दंड है। लिंग जांच कराने वाले अपराधी को पांच साल की सजा एवं लाखों का जुर्माना हो सकता है। सदर अस्पताल द्वारा लड़कियों के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम होते रहते हैं एवं एक कर्मचारी स्थाई रूप से नियुक्त है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रंजीत पंडा ने कहा अभी के समय में सभी लड़कियों को लिंग आधारित जागरूकता आवश्यक है। नमिता ठाकु...