रामगढ़, जुलाई 4 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। एल नीनो के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला आकस्मिक फसल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों के पदाधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों तथा गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि संभावित वर्षा की कमी अथवा सूखे की स्थिति से किसानों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए समय रहते प्रभावी रणनीति तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने कृषि विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर वैकल्पिक फसल व्यवस्था एवं कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- गौरीपुर एवं गुणघासा में जलवायु अनुकूल खेती पर प्रशिक्षण बैठक में खरीफ मौसम की मुख्य फसल धा...