नई दिल्ली, जुलाई 2 -- गौतम अडानी समूह की लीडिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने ओडिशा में बड़े एल्युमीनियम प्लांट लगाने का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने राज्य सरकार के साथ डील भी की है। इस डील में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) भी शामिल है। इसके तहत IHC, अडानी समूह के साथ मिलकर 1.10 लाख करोड़ रुपये की एल्युमीनियम प्रोजेक्ट लगाने वाली है। यह प्रोजेक्ट ओडिशा के इतिहास में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और भारत के इस क्षेत्र में सबसे बड़ा एफडीआई प्रपोजल है।ज्वाइंट वेंचर का गठन इस प्रोजेक्ट के लिए अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और IHC समूह की कंपनी इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग (आईआरएच) 50:50 के ज्वाइंट वेंचर (जेवी) का गठन करेंगे। अडानी समूह के बयान के अनुसार प्रोजेक्ट में निवेश के लिए दोनों साझेदार ऋण...