बलरामपुर, अगस्त 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले में अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सिटी मांटेसरी स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिसमें एक से 10 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी गई। सोमवार को नगर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने फीता काटकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक वर्ष से 10 वर्ष तक बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलायी गई। सीएमओ ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास के लिए उन्हें कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर सीएमओ ने किया कृमि मुक्ति अभियान का...