सहारनपुर, अप्रैल 18 -- नानौता। अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एल्पाइन क्रिकेट एकेडमी नानौता ने दिव्यम क्रिकेट एकेडमी थानाभवन को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शुक्रवार को एल्पाइन क्रिकेट एकेडमी नानौता व दिव्यम क्रिकेट एकेडमी थानाभवन के बीच खेले गए फाइनल मुक़ाबले में टॉस दिव्यम क्रिकेट एकेडमी थानाभवन के कप्तान हर्षित सैनी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिव्यम क्रिकेट एकेडमी थानाभवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर भी पूरे नहीं खेल पायी और मात्र 83 रन बनाकर आल आउट हो गयी और विपक्षी टीम को 84 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में अल्पाइन क्रिकेट एकेडमी नानौता की टीम ने मात्र 8.3 ओवर में 85 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच देवांश गोस्वामी रहे। फाइटर ऑफ द मैच हर्षित सैनी व बेस्ट फील्डर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.