खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जेएनकेटी के मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले मैच में ब्लैक थंडर टीम को येलो सुपर किंग्स ने दस विकेट से परास्त कर दिया है। मैच का उद्घाटन खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद के द्वारा किया गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक थंडर की टीम 120 पर ऑल आउट हो गई। जवाब में एलो सुपर किंग्स ने बिना कोई विकेट खोए 8.2 ओवर मे 121 रन बनाकर के मैच को जीत लिया। ब्लैक थंडर की ओर से सर्वाधिक रन आयुष 34 रन और दिव्यांशु ने 21 रनों का योगदान दिया। येलो सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आफताब एवं निशांत ने तीन-तीन विकेट लिए। येलो सुपर किंग्स की ओर से सुमन ने शानदार 75 रन बनाए एवं मीत ने 25 रनों का योगदान दिया। मेन ऑफ द मैच का खिताब सुमन कुमार को दिया गया। वहीं दू...