उरई, मार्च 6 -- कालपी। बदलते मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरती जानी चाहिए। किसी भी प्रकार की बीमारी स्त्री रोग उत्पन्न होने पर चिकित्सकों की सलाह पर उपचार करना चाहिए। अल्ट्रासाउंड विधि से जांच तथा एलोपैथी पद्धति से हर मर्ज का इलाज संभव है। यह बात प्रमुख महिला डॉक्टर खुशबू सचान ने कही। नागरिकों के साथ आयोजित गोष्ठी में कानपुर की मशहूर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर खुशबू सचान ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की तकनीक जांच से शरीर के आंतरिक अंगों व रक्त प्रवाह की वास्तविक समय की तस्वीर दिखाती है। इसकी जांच में गर्भवती महिलाओं के शरीर के अंगों की हलचल जैसे धड़कते हुए दिल या गर्भ में पल रहे बच्चे की हलचल की स्थिति जांच में उजागर हो जाती है जिसे उपचार में सुविधा मिलती हैं। महिला चिकित्सक डॉक्टर सचान ने कहा कि मानव शरीर ऑर्गन अ...