मुंगेर, फरवरी 19 -- सहरसा।जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच क्लब ऑफ एलेवन स्टार एवं टाउन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.1 ओवर अपने सभी विकेट खोकर कपिल के 30 रन,विष्णु के 29 रन,सौरभ के 24 रन की सहायता से 162 रन बनाया जिसके जवाब में टाउन क्रिकेट क्लब 24.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर आयुष के 46 रन,शब्बीर के 30 रन,फैजान के 29 रन की सहायता से 149 रन ही बना सकी.इसप्रकार क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने टाउन क्रिकेट क्लब को 13 रनों से पराजित किया। क्लब ऑफ एलेवन स्टार की ओर से कुनाल ने 4 विकेट,राहुल ने 2 विकेट प्राप्त किया जबकि टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से शब्बीर राजा ने 3 विकेट,शाफिन ने 2 विकेट, मृणाल ने 2 विकेट,शिवम ने 2 विकेट प्...