धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार की सुबह 11 नाबालिग को मुक्त कराया। सभी को मजदूरी कराने के लिए एलेप्पी एक्सप्रेस से ले जाने की योजना थी। गुप्त सूचना पर धनबाद स्टेशन के मेन गेट के पास ही आरपीएफ ने नाबालिगों को ले जा रहे खगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और मुक्त कराए किशोरों को चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया। एएसआई मनीषा कुमारी की शिकायत पर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बोतल बनाने वाली कंपनी में करानी थी मजदूरी आरपीएफ की पूछताछ में पकड़े गए मानव तस्कर मधेपुरा बिहार निवासी खगेश कुमार ने बताया कि उसके चाचा मानव कुमार, पनेऊर रोड कलंबल चितामनी मदुरई स्थित एक बोतल बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। कंपनी मे जोखिमपूर्ण काम कराने के लिए मजदूरों की मांग की गई थी। इसके लिए पैसे देने की बात ...