कानपुर, मई 11 -- कानपुर। एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन्स में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फायर सेफ्टी प्रिपेयर्डनेस एवं इवैक्यूएशन ड्रिल (अग्नि सुरक्षा एवं निकासी अभ्यास) का आयोजन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शबाना अरोड़ा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक के रूप में फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएसएआई) यूपी चैप्टर के अध्यक्ष पुनीत जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ सुपरहाउस एजुकेशन फाउंडेशन के फायर सेफ्टी हेड उत्कर्ष श्रीवास्तव एवं शुभ्रांत अवस्थी (प्रशिक्षण समन्वयक) ने भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां प्रदान कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...