नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मैच जारी है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है और तीसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ बना ली है। हालांकि, एडिलेड टेस्ट के पहले दिन कुछ ट्विस्ट जरूर देखने को मिले, लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार खेल दिखाया। खासकर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ की जगह खेल रहे उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में भी टॉप पर रखा। एलेक्स कैरी ने शतकीय पारी खेली और उस्मान ख्वाजा ने 80 से ज्यादा रन बनाए। तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की अच्छी नहीं रही। 33 पर दो विकेट गिर गए थे और 94 पर 4 विकेट गिर चुके थे। बावजूद इसके दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.