एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में कल से ब्रिज चैम्पियनशिप
मेरठ, मई 21 -- एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब, मेरठ में 22 से 24 मई तक 12वीं आमंत्रण ब्रिज टूर्नामेंट एवं उत्तर प्रदेश की 54वीं ब्रिज चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। मेरठ ब्रिज एसोसिएशन और एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता ब्रिज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 को सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डीजीपी मुकुल गोयल करेंगे, जबकि 24 मई को शाम 5 बजे क्लब के सचिव संजय कुमार विजेताओं को सम्मानित करेंगे। चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से करीब 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित ट्रॉफियां दांव पर होंगी, जिनमें स्व. राम अग्रवाल मेमोरियल ट्रॉफी, जेके लोहिया ट्रॉफी, स्व. माधो प्रसाद मेमोरियल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.