मुंगेर, दिसम्बर 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुंगेर परिसर में सोमवार को एलुमनी मीट का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही साथ सभागार का भी शुभारंभ मुख्य अतिथिथि उपनिदेशक आलोक कुमार ने किया। जबकि एल्यूमिनी मीट का शुभारंभ विधायक नचिकेता मंडल तथा जदयू के प्रदेश महासचिव सौरव निधि ने संयुक्त रूप से किया। यह कार्यक्रम युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के गठन के बाद यह महिला आईटीआई मुंगेर का पहला आधिकारिक कार्यक्रम रहा, जिसे लेकर संस्थान में खासा उत्साह देखने को मिला। इस एलुमनी मीट का आयोजन एलुमनी समिति, संस्थान प्रशासन तथा वर्तमान एवं पूर्व छात्रों के संयुक्त प्रयास से किया गया। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य पवन कुमार ने विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इसे काफी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने एलुमनी मीट क...