नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली। जीसस एंड मैरी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय महिला क्रिकेटर प्रतिका रावल को सम्मानित किया गया। प्रतिका रावल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। वर्ष 2025 में महिला विश्व कप जीतने वाली टीम का वे हिस्सा रही हैं और उन्होंने छह पारियों में 208 रन बनाकर भारत की दूसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई है। उनकी उपस्थिति से पूरे कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।इस मौके पर उनकी क्रिकेट जीवन की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी अंडर 17 बालिका क्रिकेट टीम की कोच होंगी बलिया की करिश्मा कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (सिस्टर) मौली के ए ने कहा कि संस्थान अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है औ...