सासाराम, मार्च 9 -- सासाराम, नगर संवाददाता। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) व जीविका के समन्वय से सोमवार को नोखा स्थित प्रशिक्षण संस्थान में एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर रहे अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा प्रशिक्षण एवं सहयोग के लिए आरसेटी और जीविका के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षुओं ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार से जुड़कर न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं। इनमें बकरी पालन, सिलाई केंद्र, मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर तथा ब्यूटी पार्लर जैसे उद्यम प्रमुख रूप से शामिल हैं। अध्यक्षता ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक राकेश कुमार उपाध्याय ने की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.