रांची, अगस्त 20 -- रांची। मारवाड़ी कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन ने गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त डायरेक्टर (आई/सी) डॉ. विकास कुमार को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल और सचिव शुभम मंत्री ने उन्हें कुशल शिक्षाविद् व अनुभवी प्रशासक बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. विकास के अनुभव व कुशल नेतृत्व से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और संस्थागत विकास को नई गति व दिशा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...