रुडकी, मई 7 -- भगवानपुर, संवाददाता। विधायक ममता राकेश ने डीएम से मिलकर कस्बे में अंडरपास और एलीवेटेड ब्रिज बनाए जाने को लेकर बातचीत की। विधायक ममता राकेश ने कहा कि कस्बे में नेशनल हाईवे 73 पर अंडरपास, एलीवेटेड ब्रिज निर्माण कराया जाए। उन्होंने बताया कि लोग कई बार इसकी मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि हाईवे के दूसरी तरफ महाविद्यालय, इंटर कॉलेज, कोतवाली, श्मशान घाट और कब्रिस्तान हैं। इसके चलते आने-जाने में परेशानी होती है जबकि हाईवे पर रोजाना दुघटनाएं हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.