पाकुड़, फरवरी 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में शुक्रवार को केंद्र सरकार की लोकप्रिय पहल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (ब्रॉड टेलीकास्ट) सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परीक्षा को लेकर सकारात्मक सोच तथा आत्मविश्वास का संदेश प्राप्त किया। सजीव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने छात्रों को तनाव से दूर रहकर, पूरे मनोयोग से पढ़ाई करने, समय का सही प्रबंधन करने और स्वयं पर विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि माता-पिता और शिक्षक बच्चों के मार्गदर्शक होते हैं, न कि दबाव बनाने वा...