मथुरा, अप्रैल 22 -- धार्मिक नगरी वृंदावन के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में वरिष्ठ जनों के सुखद एवं सुरक्षित जीवन के लिए भूमि इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। समूह के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'एलीगेंस सीनियर फ्रेंडली रिजॉर्ट' का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। भूमि इंटरनेशनल ग्रुप के चैयरमेन सुरेन उतरेजा ने बताया कि इस विशेष रिजॉर्ट को वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस प्रोजेक्ट में स्वास्थ्य सेवाएं, ध्यान-योग केंद्र, हरित वातावरण और आध्यात्मिक गतिविधियों की विशेष व्यवस्था होगी, जिससे बुजुर्गों को सुरक्षित, शांत और संतुलित जीवन मिल सके। यह भी पढ़ें- एलीगेंस सीनियर फ्रेंडली रिजॉर्ट का हुआ भूमि पूजन उन्होंने बताया कि धर्मनगरी में इस...