नई दिल्ली, मार्च 1 -- ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ होबार्ट में जारी तीसरे वनडे मैच में शतक जड़ अपने फेयरवेल मैच को खास बनाया। बता दें, हीली इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट कर चुकी है, भारत के खिलाफ जारी यह मल्टी फॉर्मेट सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज है। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब तीसरे और आखिरी मैच में कप्तान हीली ने शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। हीली ने भारत के खिलाफ 79 गेंदों पर शतक जड़ा, वहीं 95 गेंदों पर 150 रन का आंकड़ा पार किया। यह भी पढ़ें- WI के खिलाफ भारत के इस रिकॉर्ड ने बढ़ाई चिंता, सिर्फ 1 बार नसीब हुई जीत एलिसा हीली की आखिरी वनडे पारी का अंत 158 के निजी स्कोर पर हुआ। स्नेह राणा की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में वह क्...