कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। ब्रह्मानंद कॉलेज का वार्षिक खेलकूद समारोह गुरुवार को समाप्त हुआ। क्राइस्टचर्च कॉलेज के मैदान पर हुए समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिता हुईं। 1500 मीटर दौड़ में दिव्यांश सिंह और इशिका शर्मा विजेता बनीं। 200 मीटर दौड़ में निखिल शर्मा और एलिशा ने बाजी मारी। शॉटपुट थ्रो में यश कुमार व आकांक्षा सिंह चैम्पियन बने। लांग जंप में शिवम यादव व एलिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ को अंत तक पूरा करने के लिए गुनगुन ओमर को प्राचार्य ने विशेष रूप से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के ओवरऑल चैम्पियन का पुरस्कार छात्राओं में एलिशा और छात्रों में दिव्यांश सिंह व शिवम यादव संयुक्त रूप से दिया गया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि ब्रह्मावर्त पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीके कटियार और कॉलेज के प्राचार्य ...