नई दिल्ली, मार्च 4 -- होंडा इंडियन मार्केट में तगड़े कमबैक की तैयारी कर रहा है। इस कमबैक में कंपनी का हाइब्रिड गाड़ियों पर ज्यादा फोकस रहने वाला है। कंपनी अपनी अपकमिंग कारों को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में लॉन्च करने वाली है, ताकि फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर हो। इससे होंडा की कारें अपकमिंग CAFE (Corporate Average Fuel Efficiency) नियमों के अनुसार भी रहेंगी। कंपनी की नई कारों की बात करें, तो इसमें होंडा सिटी हाइब्रिड फेसलिफ्ट से Prelude Hybrid Coupe तक शामिल है। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।Honda City Hybrid Facelift सिटी अब दो अलग-अलग वर्जन - रेगुलर सेडान और ई:एचईवी हाइब्रिड सेडान में उपलब्ध है। रेगुलर सेडान को इस साल फेसलिफ्ट मिलेगा, जिससे इसके डिजाइन में बड़े बदलाव और कुछ नए फीचर्स के जुड़ने की उम्मीद है। ई:एचईवी को भी इसके तुरंत बाद एक...