सासाराम, सितम्बर 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माइक्रोसॉफ्ट समर्थित एलिवेट फॉर एजुकेटर्स परियोजना के तहत बुधवार को डायट व पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मास्टर ट्रेनर्स के लिए एक दिवसीय एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन डीएम दीपक मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डीडीसी आकांक्षा आनंद, डीपीओ रजनीश कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला में दावथ व संझौली प्रखंड के चयनित 76 से अधिक मास्टर ट्रेनर्स ने भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि एआई का जिम्मेदार एवं प्रभावी उपयोग शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक नवा...