देहरादून, जनवरी 8 -- देहरादून सिटीजन फोरम की ओर से आयोजित रिस्पना-बिंदाल नॉलेज सीरीज में शहरी मोबिलिटी विशेषज्ञ अमित बघेल ने प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड सड़कें जाम कम करने के बजाय लंबी अवधि को समस्या और को बढ़ाती हैं। कहा कि देहरादून जैसे टियर-2 शहर की असली जरूरत महंगे कॉरिडोर नहीं, बल्कि मजबूत सार्वजनिक परिवहन, सुरक्षित फुटपाथ और पैदल चलने योग्य सड़कें हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर में सार्वजनिक परिवहन की हिस्सेदारी मात्र छह फीसदी है, जिसे सुधारने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि नदियों के ऊपर निर्माण से पर्यावरण और नदी तंत्र को अपूरणीय क्षति होगी और बाढ़ का खतरा बढ़ेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार इस परियोजना के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को जनता के सामने पारदर्शी तरीके से...