देहरादून, अप्रैल 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और श्रमिक संगठनों ने मंगलवार को एलिवेटेड रोड परियोजना, उत्तराखंड आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण, श्रम कानूनों समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा कूच किया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता हरिद्वार रोड पर एकत्रित हुए और विधानसभा कूच किया। पुलिस ने रिस्पना पुल के समीप बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना को जनविरोधी बताते हुए तत्काल रद्द करने की मांग की। कहा कि राज्य आंदोलन में छूटे हुए आंदोलनकारियों का पुनः चिन्हीकरण किया जाए। साथ ही उत्तराखंड में राज्य श्रम कानूनों को लागू करें। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने किया विस कूच, पुलिस के रोकने पर धक्कामुक्की, नारेबाज...