भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को मुंगेर (साफियाबाद)-सुल्तानगंज-सबौर चार लेन गंगा पथ के निर्माण कार्य की प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित भागलपुर गंगा पथ और मुंगेर गंगा पथ से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उनका त्वरित समाधान करें। यह डॉल्फिन का इलाका है, उसको ध्यान में रखते हुए निर्णय लें। एलिवेटेड पथ बनने से इस इलाके में होनेवाली जलजमाव की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। पीपीटी के दौरान तटबंध के निर्माण में आने वाली तकनीकी चुनौतियों के बारे में बताया गया। बताया गया कि उच्चतम जलस्तर से नदी की तलहटी की गहराई 22 से 24 मीटर है। कटाव से बचाव के लिए नदी तरफ कम-से-कम 1:3 के स्लोप का ...