फरीदाबाद, फरवरी 10 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य एक माह से बंद होने से दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है। दुकानों के आगे खुदाई करके छोड़ने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि सड़क के लिए दुकानों के सामने का हिस्सा खोद दिया गया है, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परियोजना के तहत दुकानों के सामने बड़े हिस्से को खोदकर नई सड़क तैयारी की जा रही है ,लेकिन काम एक माह से बंद पड़ा है। इससे दुकानों तक पहुंचने का रास्ता संकरा और अस्थायी हो गया है। ग्राहकों को मिट्टी और गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे बाजार का काम बेहद प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि कभी-कभी तो बोहनी के भी लाले पड़ रहे हैं। नाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.