सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर, बिहारीगढ़ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे पर गणेशपुर से निकल रहे एलिवेटेड रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए देहरादून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार करते हुए शव को घर लाकर सुपुर्द ए खाक किया।थाना क्षेत्र के गांव टांडा मिश्री निवासी सलीम उम्र 52 देहरादून स्थित टेलर की दुकान पर सिलाई का कार्य करता था। सोमवार के दिन वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। गणेशपुर से एलिवेटेड रोड पर मोहंड के करीब पहुंचने पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल और बेहोशी की हालत में व्यक्ति को देहरादून अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उससे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक ...