जमशेदपुर, फरवरी 22 -- जमशेदपुर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के एलिफेंट प्रोजेक्ट द्वारा रविवार को सुबह 6 बजे ट्रेकिंग अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 150 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। दलमा वन्यजीव अभयारण्य के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि ट्रेकिंग की शुरुआत वेव इंटरनेशनल के सामने से होकर पिंड्राबेड़ा गेस्ट हाउस तक होगी। प्रतिभागियों को धीरे-धीरे चढ़ाई करने, शरीर के संकेतों को समझने और सुरक्षित यात्रा के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान लोगों को जंगल की सुरक्षा और प्लास्टिक का इस्तेमाल परहेज करने को जागरूक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.