मुरादाबाद, अगस्त 1 -- एलिट खत्री क्लब की ओर से शनिवार को भारत रत्न व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व राजर्षी पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एचके. खन्ना और विशेष अतिथि महेंद्र मल्होत्रा व प्रमोद खन्ना ने संयुक्त रूप से किया। इस वर्ष जिले में उन महिलाओं व सीनियर सिटीजन को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जरूरतमंदों को आगे बढ़ाने में मदद की है। साथ ही उन युवक-युवतियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, एनीमेशन, बॉलीवुड और बिजनेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह भी पढ़ें- हिंदी के लिए आजीवन समर्पित रहे राजर्षि टंडन : हरीश क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजय धवन,हिमांशु मेहरा, अन...