गुमला, सितम्बर 6 -- गुमला। लोहरदगा रोड स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में एलिगेंस कोचिंग सेंटर, रजा कॉलोनी व हुसैन नगर की ओर से शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर एमडी शागिर अहमद और विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण, गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी। डायरेक्टर एमडी शागिर अहमद ने विद्यार्थियों से बाहरी आडंबर से दूर रहकर लक्ष्य के साथ ईमानदारी से पढ़ाई करने और किताबों से दोस्ती करने का आह्वान किया। शिक्षिकाएं नेहा प्रवीण, सादिया प्रवीण, अफीफा परवीन और आलिया परवीन ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भूमिका निभाते है...