हापुड़, दिसम्बर 16 -- हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ गौरव का रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भव्य अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सिमरन गोयल और भावनिता द्वारा ध्वज वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात अर्चना कंसल, पूनम कर्नवाल, दीपाली मित्तल, उर्मिला शर्मा द्वारा मां शारदे की सुमधुर वंदना कर पूरे सभागार को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया गया। निवर्तमान अध्यक्ष मधु गर्ग ने अपने पद का दायित्व नव-निर्वाचित अध्यक्ष पारुल अग्रवाल को सौंपते हुए क्लब की निरंतर प्रगति और सेवा के नए आयाम स्थापित करने की कामना की। सचिवीय प्रतिवेदन नीरू मित्तल द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें क्लब की वर्षभर की सेवा और सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण रखा गया। अधिष्ठापन अधिकारी आराधना बाजपेई ने पारुल अग्रवाल को अध्यक्ष, संतोष शर्मा को सचिव और नीरू मित्तल को कोष...