हापुड़, दिसम्बर 21 -- एलायंस क्लब माधव द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर दोयमी स्थित वृद्धाश्रम में लगाया गया। यहां 65 बुजुर्गो के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें सर्दी से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। वरिष्ठ फिजिशियन डा.के.एस ठकराल ने सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। क्लब के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि अत्यधिक ठंड बढ़ जाने के कारण सभी के स्वास्थ्य में कुछ न कुछ परेशानी आ रही है खासतौर पर बुजुर्ग लोगों में। इसलिए संस्था द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वृद्धाश्रम में किया गया है। क्लब के सचिव अनुज गोयल ने कहा बुजुर्ग लोगों के आशीर्वाद से ही हम जीवन में तरक्की कर सकते है। इस दौरान मिठाई व फल भी वितरित किए गए है। कैंप आयोजक सौरभ अग्रवाल द्वारा निशुल्क दवाई भी वितरित की गई। कैंप में संरक्षक अनुज मित्तल, सुधीर ग...