हापुड़, अक्टूबर 5 -- एलायंस क्लब महक का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से बबीता शर्मा को अध्यक्ष, सुनीता स्वामी को सचिव तथा प्रतिभा गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप जनसेवा और समाज कल्याण के कार्यों को और अधिक गति देने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में बतौर इंस्टॉलेशन ऑफिसर पहुंचीं डा. आराधना बाजपेई ने विधिवत रूप से नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को क्लब के नियमों और सामाजिक उत्तरदायित्वों से अवगत कराते हुए अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव ...